भारत

T20 WORLD CUP: न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला

Shantanu Roy
8 March 2026 6:40 PM IST
T20 WORLD CUP: न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी का फैसला
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज (8 मार्च) भारत का सामना न्यूजीलैंड से है. न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता है और गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों के यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा और पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह फाइनल कई मायनों में ऐतिहासिक है.
भारतीय टीम अगर यह मैच जीतने में सफल रहती है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. इसके साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम भी बनेगी. साथ ही पहली बार कोई मेजबान टीम टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी उठाएगी. वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड भी पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश में हैं.
भारतीय टीम ने लीग स्टेज में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले जीते थे. हालांकि सुपर-8 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी. इसके बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. फिर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया और फाइनल का टिकट हासिल किया.
दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम लीग स्टेज के दौरान अपने ग्रुप में साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रही थी. फिर सुपर-8 में पाकिस्तान के खिलाफ कीवी टीम का मुकबला बारिश की वजह से धुल गया, जबकि इंग्लैंड से उसे करीबी मैच में हार मिली. हालांकि श्रीलंका पर बड़ी जीत के चलते उसके सेमीफाइनल की राह आसान हो चुकी थी. इसके बाद न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी.
भारत की संभावित प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.
अगर ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की बात करें तो भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच इस मैच से पहले तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए. इनमें भारत ने 18 मुकाबलों में विजय (दो सुपर ओवर की जीत भी शामिल) हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में सफलता मिली. एक मैच डीएलएस नियम के तहत टाई रहा.
हालांकि, जब बात आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप की बात आती है तो तस्वीर बिल्कुल उलट दिखाई देती है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड की टीम्स इससे पहले तीन मैचों में आमने-सामने हुईं, जिसमें न्यूजीलैंड ने ही जीत हासिल की. सबसे पहले 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रनों से हराया था. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भी कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 47 रनों से मात दी. फिर टी20 वर्ल्ड कप 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर अपना दबदबा कायम रखा.
अगर आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल की बात करें, तो भारत और न्यूजीलैंड इससे पहले तीन बार टकराए थे. इनमें से दो में न्यूजीलैंड और एक में भारत को जीत मिली. साल 2000 में हुई आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर खिताब जीता. इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2019-21 के फाइनल में भी कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से हराया. हालांकि पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात देकर पुरानी हारों का बदला ले लिया था.
भारत vs न्यूजीलैंड H2H
कुल टी20I मैच- 30
भारत ने जीते- 18
न्यूजीलैंड ने जीते- 11
टाई- 1
भारत vs न्यूजीलैंड (टी20 वर्ल्ड कप)
कुल मुकाबले- 3
न्यूजीलैंड ने जीते- 3
भारत ने जीते- 0
भारत vs न्यूजीलैंड (आईसीसी टूर्नामेंट्स फाइनल)
कुल मुकाबले- 3
न्यूजीलैंड ने जीते-2
भारत ने जीते-1
न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉन्वे, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी और जैकब डफी.
भारत का फुल स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव.
Tagsभारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनलT20 वर्ल्ड कप 2026नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबादटीम इंडियान्यूजीलैंड क्रिकेट टीमICC Men’s T20 World Cup Finalभारत न्यूजीलैंड मैचटी20 वर्ल्ड कप फाइनल 2026भारत तीसरा खिताबबैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कपहोस्ट टीम फाइनलअहमदाबाद क्रिकेट मैचटॉस 6:30 बजेमैच 7 बजेटीम इंडिया फाइनलन्यूजीलैंड पहली ट्रॉफीवर्ल्ड कप फाइनल मैचICC T20 Final India vs New Zealandक्रिकेट न्यूजक्रिकेट फाइनल लाइवTeam India vs NZ FinalT20 World Cup 2026 FinalNarendra Modi Stadium Matchभारत क्रिकेट रिकॉर्डन्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहासइंडिया न्यूजीलैंड फाइनल 2026क्रिकेट चैंपियनटीम इंडिया रिकॉर्डICC टूर्नामेंट फाइनलवर्ल्ड कप ट्रॉफी 2026India vs New Zealand FinalT20 World Cup 2026Narendra Modi Stadium AhmedabadTeam IndiaNew Zealand Cricket TeamICC Men's T20 World Cup FinalIndia New Zealand MatchT20 World Cup Final 2026India 3rd TitleBack to Back T20 World CupHost Team FinalAhmedabad Cricket MatchToss 6:30 PMMatch 7 PMTeam India FinalNew Zealand 1st TrophyWorld Cup Final MatchCricket NewsCricket Final LiveIndia Cricket RecordsNew Zealand Cricket HistoryIndia New Zealand Final 2026Cricket ChampionTeam India RecordsICC Tournament FinalWorld Cup Trophy 2026
Next Story