भारत

स्‍टूडेंट में दिखा कोरोना का लक्षण, स्‍कूल ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
28 Feb 2022 9:57 AM IST
स्‍टूडेंट में दिखा कोरोना का लक्षण, स्‍कूल ने उठाया ये कदम
x
स्‍कूल प्रशासन ने कहा, "प्रभावित छात्र गुरुवार को स्कूल गया था और अगले दिन अनुपस्थित था.

नई दिल्ली: दिल्‍ली के एक प्राइवेट स्‍कूल में कक्षा 1 के स्‍टूडेंट में हल्‍के कोरोना लक्षण विकसित होने के बाद क्‍लासेज़ को फिर से ऑनलाइन करने का फैसला किया गया है. रविवार को साउथ दिल्ली के स्कूल में स्‍टूडेंट में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद सभी छात्रों और अभिभावकों को एहतियाती कदम उठाने की भी सलाह दी गई है.

छात्र गुरुवार को मॉडल टाउन के स्कूल में ऑफलाइन क्‍लास में शामिल हुआ था जिसके बाद से छात्र के माता-पिता ने शनिवार को स्‍कूल प्रशासन को सूचित किया कि उसे सिरदर्द जैसे कोविड लक्षण पैदा हो गए हैं. एहतियात के तौर पर स्कूल प्रशासन ने सोमवार को नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं नहीं चलाने का फैसला किया.
स्‍कूल प्रशासन ने कहा, "प्रभावित छात्र गुरुवार को स्कूल गया था और अगले दिन अनुपस्थित था. उसके माता-पिता द्वारा हमें शनिवार को स्थिति के बारे में बताए जाने के बाद, हमने बाकी अभिभावकों को सूचित किया और उन्हें एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा और ऐसे मामलों में स्कूल प्रशासन को भी सूचित करने को कहा है."
स्‍कूल अथॉरिटी ने बताया, "स्कूल के सभी छात्र और शिक्षक सुरक्षित हैं. चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन फिर भी हमने एक दिन के लिए ऑनलाइन क्‍लासेज़ में शिफ्ट होने का फैसला किया है." उन्होंने कहा कि हालांकि वे स्कूल कैंपस को सेनिटइाज़ करते हैं और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करते हैं, लेकिन फिर भी बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में अधिक सतर्क रहना चाहते हैं. प्रधानाचार्य ने कहा कि नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं बुधवार से फिर से शुरू होंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story