भारत

गर्भवती पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला दुकानदार पति, इस हालत में दोनों की मिली लाश

Nil dhankar
25 April 2022 10:15 AM IST
गर्भवती पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला दुकानदार पति, इस हालत में दोनों की मिली लाश
x
जांच जारी

यूपी। उत्तर प्रदेश में मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके में शुक्रवार को मिली पति-पत्नी की लाश मामले में दर्दनाक पहलू सामने आया है. पुलिस को पता चला है कि घरेलू कलह के चलते दुकानदार ने अपनी पत्नी का तार से गला घोंटा और फिर सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद युवक ने खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. दरअसल, शहर के थाना लिसाड़ी गेट इलाके में रहने वाला शावेज (30) किराना दुकानदार था. डेढ़ साल पहले ही मेरठ की शाहपीर गेट की ही रहने वाली शीबा (25) से शावेज की शादी हुई थी.

पुलिस का कहना है कि शुक्रवार सुबह से ही शावेज की किराना दुकान बंद थी. ग्राहकों और पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई नहीं नजर आया. कई फोन भी किए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. उसके बाद पड़ोसी छत के रास्ते से घर में घुसे तो देखा महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ था और शावेज़ का शव फांसी पर लटका हुआ था. सीओ अरविंद चौरसिया के मुताबिक, शावेज और शीबा का आपस में मन-मुटाव और विवाद होता रहता था. शुरुआती जांच में ही इनकी मौत का कारण सामने आ गया था. यह लोग थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं और फिलहाल लिसाड़ी गेट इलाके में रह रहे थे. शावेज किराए के घर में ही छोटी सी किराना दुकान चलाने लगा था.

उधर, इस मामले में लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़का पक्ष शादी के बाद से ही दहेज की मांग करता था. दोनों में विवाद होता रहा था. 3 महीने पहले भी लड़के वालों को समझाया गया था, फिर उनका विवाद रुका नहीं.


Next Story