भारत

मौत का झूला...मेले का LIVE वीडियो देखें

jantaserishta.com
26 May 2026 2:53 PM IST
मौत का झूला...मेले का LIVE वीडियो देखें
x
वीडियो हुआ वायरल.
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले से एक डरा देने वाली खबर सामने आई है जहां मलमास मेले में झूले से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. हादसे का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर सुनामी झूले पर बैठा युवक करीब 20 फीट के ऊंचाई से गिरता है और सामने लगे हुए पाइप से टकराता है. इसके बाद जमीन पर गिरता है और उसकी हालत काफी गंभीर हो जाती है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि अमन का सेफ्टी बेल्ट टूट गया था जिसकी वजह से यह हादसा घटित हुआ. हालांकि प्रशासन इस घटना की लीपापोती करने में जुटा है. जख्मी शख्स की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज के बिकु गांव के अमन कुमार के रूप में हुई है. अमन अपने परिवार के साथ नवादा से राजगीर मलमास मेला घुमने आया हुआ था. तभी झूला झूलने के दौरान वह झूले से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन फानन में युवक को पावापुरी ले जाया गया. यहां से बेहतर इलाज के लिए उसको पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई.
वहीं इस घटना को लेकर कोई भी अधिकारी बोलने से परहेज कर रहे हैं. अभी हाल में ही प्रशासन की लापरवाही के कारण नौ लोगों की भगदड़ में मौत हो गई थी जिसके बाद मेले में किसी प्रकार का झूला लगाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाएं गई थीं. बावजूद इसके राजगीर मलमास मेले में यह हादसा होना प्रशासन की लापरवाही को पुनः उजागर करता है.
नालंदा में हुए हादसे के बाद राजगीर एसडीपीओ संजीत कुमार गुप्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि झूला संचालक पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है एवं झूले को जप्त कर लिया गया है. युवक की मौत की बात स्वीकार करते हुए एफएसएल की टीम को बुलाई गई है एवं तत्काल प्रभाव से कई झूला को बंद करवा दिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story