भारत

15 घायल: 30 फीट की ऊंचाई से गिरा झूला, अब मामले में आया ये अपडेट

jantaserishta.com
22 March 2023 1:39 PM IST
15 घायल: 30 फीट की ऊंचाई से गिरा झूला, अब मामले में आया ये अपडेट
x
देखें LIVE वीडियो.
जयपुर (आईएएनएस। राजस्थान के अजमेर में 30 फीट की ऊंचाई से केबल टूटने से झूला गिर पड़ा। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे है।
घटना मंगलवार शाम की है। लोग हिंडोला की सवारी कर रहे थे। इस दौरान अचानक केबल टूटने से झूला नीचे आ गिरा। हादसे के चलते हर तरफ अफरातफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, शाम करीब सवा छह बजे हिंडोला में 25 लोग बैठे थे। अचानक केबल टूट गया और झूला 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई। सात बच्चों समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जेएलएन अस्पताल ले जाया गया।
सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद अचानक हड़कंप मच गया। दुकानें और स्टॉल को बंद करवा दिया गया। राइड ऑपरेटर और ऑर्गेनाइजर मौके से फरार हो गया।
अजमेर के कुंदन नगर इलाके में 27 फरवरी को लगे 'डाबर डिज्नीलैंड' नाम के मेले में लोगों के लिए झूले और कई मजेदार राइड थी। मेला 28 मार्च को समाप्त होना था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि झूला केबल के सहारे ऊपर चढ़ता है। उसी के सहारे नीचे उतरता है। ऐसी स्थिति में केबल के खुलने या टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।
एडीएम सिटी भावना गर्ग ने कहा, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि यह दुर्घटना कैसे हुई, दुर्घटना का कारण क्या है आदि।
सिविल लाइन थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर मेले को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story