भारत

ऐसी हरकत कर दी Swiggy के डिलीवरी ब्वॉय ने...कैमरे में कैद हुआ नहीं तो कोई यकीन नहीं करता

jantaserishta.com
12 April 2024 1:47 PM IST
ऐसी हरकत कर दी Swiggy के डिलीवरी ब्वॉय ने...कैमरे में कैद हुआ नहीं तो कोई यकीन नहीं करता
x
देखें लाइव वीडियो.
नई दिल्ली: ऑनलाइन खरीदारी का जमाना है और लोग छोटी- मोटी चीजें भी ऑनलाइन ऑर्डर करने लगे हैं. ऐसे में कई बार सुरक्षा बड़ा मुद्दा बन जा रहा है. कभी ऑनलाइन फ्रॉड , कभी डिलीवरी के दौरान गड़बड़ी तो कभी डिलीवरी मैन का बुरा व्यवहार मुद्दा बन जाते हैं. हाल में एक व्यक्ति के साथ ऐसा ही कुछ हुआ.हालांकि ये सब कुछ घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
9 अप्रैल को गुरुग्राम में एक फ्लैट में कुछ सामान डिलीवर करने पहुंचे एक स्विगी इंस्टामार्ट डिलीवरी मैन ने जो किया वह किसी ने नहीं सोचा था. वायरल वीडियो कुछ इस तरह शुरू होता है कि स्विगी का डिलीवरी मैन एक फ्लैट के बाहर पहुंचता है और बेल बजाता है. वह दरवाजा खुलने तक नीचे पड़े जूतों को देखता रहता है. इसके बाद एक महिला आकर ऑर्डर ले लेती है.
फिर दरवाजा बंद हो जाता है लेकिन शख्स फिर भी वहीं खड़ा है. इसके बाद वह सिर पर लपेटे हुए गमछे को उतारकर उससे मुंह पोंछता है.थोड़ी सीढ़िया उतरता है, दाएं- बाएं देखता है. फिर वह वापस आता है और नीचे रखे नाइकी के महंगे शूज उठाकर गमछे में लपेटकर निकल जाता है.
रोहित नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर घटना का पूरा वीडियो शेयर किया है.साथ ही उन्होंने लिखा कि- स्विगी की डिलीवरी मैन मेरे दोस्त के नाइकी के महंगे जूते ले गया और स्विगी मुझे उसका कॉन्टेक्ट नंबर तक नहीं दे रहा.साथ ही उन्होंने स्विगी से इसकी शिकायक का चैट स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसपर कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया था.
हालांकि शख्स के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद स्विगी ने तुरंत जवाब दिया.स्विगी ने लिखा - 'हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स से बेहतर की उम्मीद करते हैं। डीएम पर हमसे मिलें, ताकि हम आपकी बेहतर सहायता कर सकें।'
शख्स के पोस्ट पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा - उसके नाइकी जूते की कीमत वापस कर दें। वे सस्ते नहीं हैं और उन्हें इस तरह से खोना मजाक नहीं है. एक अन्य ने लिखा- इस तरह तो घर से कोई सामान चारी हो सकता है. कई लोगों ने कंप्लेन चैट को लेकर कहा कि- स्विगी को जवाब देना चाहिए था. ये बहुत फ्रस्टेटिंग होता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story