भारत
ड्राइवर की लापरवाही से दुर्घटना का शिकार हुई स्विफ्ट कार, तीन की मौत
jantaserishta.com
17 May 2024 12:00 PM IST

x
कुल 9 लोग सवार थे।
जमुई: बिहार के जमुई चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबुटिया गांव में ड्राइवर की लापरवाही की वजह से एक स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। कार में कुल 9 लोग सवार थे। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि शेष का देवघर स्थित अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस के मुताबिक, सभी मुंडन संस्कार के लिए आरा से देवघर जा रहे थे। ड्राइवर को नींद आने से गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। चंद्रमंडी थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया, “घायलों का उपचार जारी है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।“
मृतकों में दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। मृतक बच्चों की पहचान (5) अभिनंदन और (5) नंदनी कुमारी के रूप में हुई है, जबकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों की पहचान मीना कुमारी, आनंद कुमार, बाबूनी देवी, रोहित, नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





