
x
मौत
Dhanbad धनबाद। झारखंड के धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहरा मोड़ के समीप एक स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में चल रहा है।
घटना को लेकर मृतका के परिजन गुजरा महली ने बताया कि हादसा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहरा मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार मुर्गाबानी निवासी वंदना (10) और फूलमती देवी (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं, हादसे में दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
वहीं, झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को एक आगजनी की घटना हुई, जहां साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत सीजीपीसी कार्यालय के समीप अचानक पांच बाइक जलकर स्वाहा हो गईं। बाइक में आग कैसे लगी? फिलहाल इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि सीजीपीसी कार्यालय के समीप झाड़ियों में किसी ने सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा और इसी कारण झाड़ियों में आग लग गई। उसी आग की चपेट में आकर पांचों बाइक जलकर राख हो गई।
Tagsधनबाद सड़क हादसाझारखंड न्यूजबच्ची की मौतमहिला की मौतगंभीर घायलगोविंदपुर थानाएसएनएमएमसीएचस्विफ्ट कार ऑटो टक्करजमशेदपुर आगजनीपांच बाइक जलकर स्वाहासड़क सुरक्षादुर्घटना समाचारझारखंड हादसापुलिस जांचलोकल न्यूजट्रैफिक एक्सीडेंटदुर्घटना कारणघायल इलाजआग लगने की घटनासंपत्ति नुकसानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





