भारत
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, कई राज्यों में छापा, 7 शूटर दबोचे गए
jantaserishta.com
25 Oct 2024 4:18 PM IST

x
फाइल फोटो
हथियार भी बरामद.
नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ पैन इंडिया कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स गिरफ्तार हुए हैं. सभी शूटर्स की गिरफ्तारी पंजाब और अन्य राज्यों से की गई है. पुलिस ने शूटर्स के पास से हथियार भी बरामद किए हैं.
इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने भी शिकंजा कसा. एनआईए ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है. अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है. वह सिंगर-राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आरोपी है.
साल 2023 में जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. रिपोर्ट के मुताबिक वह फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था. अनमोल बिश्नोई कथित तौर पर अपने ठिकाने बदलता रहता है और पिछले साल उसे केन्या और इस साल कनाडा में देखा गया था. जानकारी में मुताबिक अनमोल बिश्नोई पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह जोधपुर जेल में सजा काट चुका है. अनमोल को 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर रिहा किया गया था.
बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच को आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के सीधे संपर्क में थे. हत्या करने वाले संदिग्ध तीन शूटरों ने हत्या से पहले एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप (स्नैपचैट) के जरिए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से बातचीत की थी.
अनमोल बिश्नोई एक शूटर और साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर के संपर्क में था. अनमोल कनाडा और अमेरिका से आरोपियों के संपर्क में था. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दशहरा की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
Tagsलॉरेंस बिश्नोई गैंगदिल्ली पुलिस स्पेशल सेलशूटर्सलॉरेंस बिश्नोई गैंग शूटर्सलॉरेंस बिश्नोईLawrence Bishnoi GangDelhi Police Special CellShootersLawrence Bishnoi Gang ShootersLawrence Bishnoi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





