मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल सीएम का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी होंगे शामिल

रायपुर: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान होने के बाद अब शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है. इन दोनों राज्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे.
मध्यप्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह लाल परेड मैदान में सुबह 11:30 बजे से होगा. तो वहीं छत्तीसगढ़ में इसके लिए समय दोपहर 2 बजे से तय किया गया है. यहां के साइंस कॉलेज में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शपथ लेंगे. ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






