भारत

मुख्यमंत्री के गेट पर गंदा पानी डाल महिला सांसद ने दी चेतावनी, कहा- 'ये तो सैंपल, टैंकर भरकर लाएंगे'

jantaserishta.com
2 Nov 2024 5:13 PM IST
मुख्यमंत्री के गेट पर गंदा पानी डाल महिला सांसद ने दी चेतावनी, कहा- ये तो सैंपल, टैंकर भरकर लाएंगे
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के घर पहुंची और उन्होंने द्वारका इलाके से बोतल में भरकर लाया गया गंदा पानी सीएम आवास के गेट पर डाल दिया। स्वाति मालीवाल ने आतिशी को चेतावनी देते हुए बताया है कि अभी तो ये सैंपल था। अगर हालात ठीक नहीं हुए तो घरों से टैंकर में भरकर गंदा पानी लाया जाएगा और मुख्यमंत्री के घर के बाहर उसे डाला जाएगा।
स्वाति मालीवाल ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "मैं द्वारका के सागरपुर में गई थी। वहां पर लोगों ने मुझे बुलाया था, क्योंकि वहां की बहुत बुरी हालत है। मैंने वहां देखा कि सारी सड़कें टूटी-पड़ी हैं। गली-गली में गंदगी फैली हुई है और पीने के पानी का बुरा हाल था। मैंने जब एक घर का नल खोला, तो पीने के लिए काला पानी निकलने लगा। उसी पानी को बोतल में भरकर मुख्यमंत्री को दिखाने लेकर आई हूं।"
स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, "मैं मुख्यमंत्री आतिशी को बताना चाहती हूं कि दिल्ली में जगह-जगह काला और पीला पानी आ रहा है। इससे जनता परेशान है।" स्वाति ने आरोप लगाया, "जब मुख्यमंत्री का घर बनता है, तो उसके अंदर 15 करोड़ की लागत लगती है और उसमें वॉटर एंड सैनिटेशन सिस्टम बनाया जाता है। ये नेता दिल्ली की जनता को मरने के लिए छोड़ देते हैं। अभी दीपावली का त्योहार था, फिर छठ आने वाला है, आज गोवर्धन पूजा है और यह है दिल्ली सरकार का तोहफा दिल्ली वालों के लिए।"
स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी को चेतावनी देते हुए कहा, "अगले 15 दिन में यह हालत ठीक नहीं किए गए, तो अभी एक बोतल लेकर आए हैं, एक सैंपल के तौर पर, इसके बाद लोगों के घरों से गंदे पानी को भर कर टैंकर में लेकर आएंगे और मुख्यमंत्री के घर के बाहर डालूंगी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story