भारत

स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान

jantaserishta.com
23 Aug 2022 8:44 AM IST
स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्‍यक्ष के नाम का जल्‍द ही ऐलान होने वाला है। इस पद के लिए पार्टी के कई नेता रेस में हैं लेकिन डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम काफी चर्चा में है। इस बीच उन्‍होंने रविवार को एक ट्वीट में 'संगठन सरकार से बड़ा है' लिखकर इशारों-इशारों में संदेश देने की कोशिश की थी।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। लखनऊ में जलशक्ति विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना बिल्कुल सही है, संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री हैं, योगी जी मुख्यमंत्री हैं। सरकार हो या फिर संगठन हो, दोनों का ही काम जनता की भलाई करना है।
स्वतंत्र देव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में 80 सीटें जीतने का दावा किया। वहीं, जंतर मंतर पर राकेश टिकैत के नेतृत्व में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वह लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं, मुझे कुछ नहीं मालूम।
यूपी सरकार लगातार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में हर जगह हमने जीत का परचम लहराया है। ऐसे में यह कहना गलत है कि किसान भाजपा से नाराज हैं।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम किसानों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। किसानों को भी भाजपा सरकार पर भरोसा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story