
x
यूपी। योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश विधानमंडल में विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोनीत हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान बेहद सक्रिय रहे स्वतंत्र देव सिंह के पास संगठन के साथ सरकार के काम संभालने का काफी अनुभव है। पार्टी सदन में भी उनका लाभ लेने के प्रयास में है। भारतीय जनता पार्टी के नीचे स्तर के कार्यकर्ता में भी जोश भरने का काम करने वाले स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा चुनाव में पराजय झेलने वाले सभी प्रत्याशियों को पत्र भेजकर उनको पिछली बात भूलने की सलाह देकर आगे कदम बढ़ाने की राह भी सुझाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद विश्वास पात्र स्वतंत्र देव सिंह विधान परिषद में नेता सदन बने हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान परिषद में भाजपा विधायक दल के नेता हैं। दोनों ही सदन में भाजपा के पास बहुमत है और भाजपा 23 मई से शुरू होने वाले विधान मंडल के बजट सत्र में विपक्ष पर हर स्तर पर हावी रहने के प्रयास में रहेगी।
Next Story