भारत
मधुमक्खियों का झुंड...एनुअल डे फंक्शन में अफरातफरी, डरे बच्चे
jantaserishta.com
20 Dec 2024 3:53 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में गुरुवार को मधुमक्खियों के झुंड के हमले में सरकारी हाई स्कूल के करीब 30 छात्र और कुछ शिक्षक घायल हो गए. यह घटना जिले के डेराबिश ब्लॉक में वार्षिक समारोह के दौरान स्कूल कैंपस में हुई. मधुमक्खियों ने स्कूल कैंपस में एक पेड़ पर दो फीट लंबा छत्ता बनाया था.
स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि बंदरों के एक समूह ने छत्ते को तोड़ दिया, जिसके बाद मधुमक्खियां बेकाबू हो गईं. मधुमक्खियों के डंक मारने से घायल हुए बच्चों को डेराबिश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया.
डेराबिश पुलिस थाने के निरीक्षक किशोर तराई ने बताया कि इलाज के बाद सभी की हालत स्थिर है. शिक्षक ने बताया कि घटना के कारण वार्षिक समारोह स्थगित कर दिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





