भारत
स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्रवाद, आध्यात्म के लिए प्रेरित किया: अमित शाह
jantaserishta.com
12 Jan 2023 11:58 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रित गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद को नमन किया और कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्रवाद, आध्यात्म व कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित किया। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूरे विश्व को सनातन संस्कृति के दीप से प्रकाशित करने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन व देशवासियों को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए स्वामी जी ने अपने विचारों से युवाओं को राष्ट्रवाद, अध्यात्म व कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित किया।
अमित शाह ने आगे कहा कि विवेकानंद जातिवाद व सामाजिक आडंबरों के प्रखर आलोचक व सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। उन्होंने युवाओं में राष्ट्र चेतना जागृत करने के साथ आधुनिकता से अध्यात्म को जोड़ने के विचार दिए। उनका असीम ज्ञान व प्रेरक विचार युगों-युगों तक युवाओं के लिए प्रेरणा का एक केंद्र बने रहेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





