भारत

हेमंत सोरेन की मां के संस्कार भोज में शामिल हुए स्वामी रामदेव, कई मंत्री और सांसद-विधायक भी पहुंचे

jantaserishta.com
18 Oct 2026 4:43 PM IST
हेमंत सोरेन की मां के संस्कार भोज में शामिल हुए स्वामी रामदेव, कई मंत्री और सांसद-विधायक भी पहुंचे
x
रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए रविवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हजारों लोग पहुंचे। इनमें राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।
योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। स्वामी रामदेव ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने उनके आगमन और संवेदना व्यक्त करने के लिए आभार जताया। नेमरा में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दूर-दराज के इलाकों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं आगंतुकों के स्वागत और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे, ताकि शोक की इस घड़ी में गांव पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री ने नेमरा पहुंचे लोगों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने के लिए उनका आभार जताया। संस्कार भोज में शामिल होने पहुंचे जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने भी दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
76 वर्षीय रूपी सोरेन का निधन बीते 7 अक्टूबर को रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। वह हृदय रोग सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं। करीब माह पहले वह हैदराबाद से इलाज कराकर लौटी थीं। 8 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार उनके गांव में किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। इसके बाद से वह लगातार अपने पैतृक गांव में रहकर संथाली आदिवासी परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार से जुड़े रस्म निभा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story