भारत
मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाए सवाल, कही ये बात
jantaserishta.com
26 Jan 2023 6:08 PM IST

x
लखनऊ (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी के नेता व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयान थमने नहीं दे रहे हैं। अब उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने पर विरोध जताया है।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने विरोध जताया है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से लिखा कि भारत सरकार ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांतपद्म विभूषण पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान का उपहास उड़ाया है। यदि नेताजी को सम्मान देना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था।
ज्ञात हो कि बीते बुधवार को सरकार के द्वारा नेताजी मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया।
गौरतलब हो कि सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी पर घिरे हुए हैं। स्वामी प्रसाद की टिप्पणी से हिंदू संगठनों में खासी नाराजगी है। मौर्य के खिलाफ नारेबाजी कर लोग जगह-जगह उनका पुतला फूंक रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





