भारत
स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्तार अंसारी के परिजनों से की मुलाकात
jantaserishta.com
31 March 2024 9:59 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
गाजीपुर: मुख्तार अंसारी के सुपुर्दे ख़ाक होने के दूसरे दिन रविवार को उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अंसारी के घर मोहम्मदाबाद पहुंचे. वहां उनके परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर लोकसभा के सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी और मुख्तार के बेटे उमर अंसारी से उन्होंने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.
स्वामी प्रसाद मौर्य मीडिया से बात करते हुए मुख्तार अंसारी की मौत पर सरकार की निंदा की और न्यायपालिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता फैली हुई है. न्याय पालिका भी सरकारी मनमानी के सामने घुटना टेक बैठी है. जो काम न्यायपालिका को करना चाहिए, आज वो काम सरकारी गुंडा तंत्र के जरिए वो कर रही है.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, मुख्तार अंसारी जी ने जहर देकर मारने का जो आरोप लगाया था वो इस घटना के बाद सच साबित हो गई. उन्होंने मुख्तार की मौत को सरकार की साजिश बताया और सरकार के दबाव में डॉक्टरों और अधिकारियों पर मुख्तार को मारने की साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकारी मनमानी के चलते जिस तरह से सांसद अफजाल अंसारी से जिलाधिकारी ने बेहूदगी से बात की वो निंदनीय है.
मुख्तार अंसारी के जनाजे में उमड़ी लाखों की भीड़ से पता चलता है कि वे एक लोकप्रिय व्यक्ति थे. मुख्तार अंसारी के साथ जेल में और अस्पताल में जो भी ज्यादती हुई है वो उस उमड़ी भीड़ में आक्रोश के रूप में दिखाई दिया. उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, महंगाई, किसानों पर उत्पीड़न के साथ कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि मैं आज भी संविधान बचाओ भाजपा हटाओ, देश बचाओ भाजपा भगाओ नारे के साथ इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से हैं.
Tagsस्वामी प्रसाद मौर्यमुख्तार अंसारीमुख्तार अंसारी की मौतगाजीपुरSwami Prasad MauryaMukhtar Ansarideath of Mukhtar AnsariGhazipur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





