भारत

स्वामी प्रसाद मौर्य ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप, मांगी सुरक्षा

jantaserishta.com
16 Feb 2023 5:21 PM IST
स्वामी प्रसाद मौर्य ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप, मांगी सुरक्षा
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर महंत राजू दास और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मौर्य ने कहा कि महंत राजू दास, महंत परमहंस दास और तपस्वी छावनी के उनके समर्थकों ने लखनऊ में उन पर तलवारों और कुल्हाड़ियों से हमला करने की कोशिश की। उन्होंने पिछले दिनों राजू दास द्वारा दी गई धमकी का जिक्र करते हुए सुरक्षा की भी मांग की है, जब दास ने मौर्य का सिर काटने के लिए इनाम घोषित किया था।
एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे मौर्य ने होटल की व्यवस्था पर भी सवाल उठाया और कहा, होटल जैसे सुरक्षित प्रतिष्ठान में जहां मोबाइल, सामान, कपड़े की तलाशी ली जाती है, ऐसे में ये लोग धारदार हथियार लेकर मेरा इंतजार कर रहे थे। यह किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।
उन्होंने कहा, मैंने अपनी सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। हमलावर वही लोग थे जिन्होंने मुझे धमकी दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story