भारत

रांची में 'स्वदेशी मैराथन' का आयोजन, 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया

jantaserishta.com
12 Oct 2025 10:29 AM IST
रांची में स्वदेशी मैराथन का आयोजन, 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया
x
रांची: मोरहाबादी मैदान में रविवार को 'स्वदेशी मैराथन' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
हरी झंडी दिखाने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.30 बजे से हुई, जिसमें करीब 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हुए आत्मनिर्भर भारत के विचार को मजबूत करना था।
इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा, "स्वदेशी का नारा हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के उस विचार की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्वदेशी अपनाना केवल वस्तुओं का चयन नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण का भाव है। ये भाव हमें स्वदेशी की भावना से जोड़ता है, जिसे महात्मा गांधी ने स्वतंत्र भारत का आधार माना था। पीएम मोदी देशवासियों से 'वोकल फॉर लोकल' का आह्वान करते रहे हैं। पीएम स्थानीय उत्पादों को अपनाने पर जोर दे रहे हैं। झारखंड के लोग इस अभियान को पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में विकसित भारत का सपना साकार होने से कोई रोक नहीं सकता।"
मंत्री संजय सेठ ने कहा, "हम चाहते हैं कि सभी देशवासी स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा दें। करीब 25 हजार लोगों ने साढ़े पांच किलोमीटर की मैराथन में हिस्सा लिया है। इन लोगों ने स्वदेशी चीजें अपनाने का संकल्प लिया है। मैं इस जोश के लिए रांची की जनता को सलाम करना चाहूंगा। हमें पीएम मोदी का संकल्प पूरा करना चाहिए। हमने संकल्प लिया है कि जीवन में स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करेंगे।"
कर्नल वीएन थापर ने कहा, "मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मुझे आयोजन के लिए निमंत्रण मिला। खेलों में हिस्सा लेना और खेल को बढ़ावा देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी ने मोटापा खत्म करने की बात कही है। खेलों में हिस्सा लेकर हम फिट रह सकते हैं।"
मैराथन में हिस्सा लेने पहुंची एक छात्रा ने कहा, "हमें स्वदेशी अपनाना चाहिए। हमें दीपावली जैसे त्योहारों में चाइनीज के बजाय स्वदेशी चीजों को इस्तेमाल करना चाहिए। मिट्टी के दीयों से घर को रोशन करना चाहिए। ये मैराथन सभी को फिट रहने का संदेश भी देती है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story