भारत

स्वच्छ भारत अभियान भारत को विकसित बनाने में साबित होगा मील का पत्थर: विजय सिन्हा

Shantanu Roy
1 Oct 2023 2:10 PM GMT
स्वच्छ भारत अभियान भारत को विकसित बनाने में साबित होगा मील का पत्थर: विजय सिन्हा
x
लखीसराय। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के आह्वान पर लखीसराय के सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शुरुआत की औऱ सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का जलाभिषेक, सफाई औऱ माल्यार्पण के बाद साफ़ सफाई कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा लखीसराय नगर के सूर्यनारायण घाट की साफ सफाई के बाद श्री सिन्हा ने हलसी प्रखंड के साढ़माफ पंचायत के शिवसोना ग्राम में लगभग10 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान विकसित भारत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
श्री सिन्हा ने कहा कि दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के 4 महीने बाद ही 2 अक्टूबर 2014 को गाँधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन आंदोलन की शुरूआत की थी। उनका मानना था कि 2 अक्टूबर 2019 तक महात्मा गाँधी जी के 150 वी जयंती पर हम भारत को अधिकाधिक स्वच्छ बनाकर उनके सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य और देश को स्वच्छ रखने पर ही हम स्वस्थ भारत का सपना साकार कर पाएंगे। श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा 4 साल से चलाए जा रहे जल जीवन हरियाली मिशन में हजारों करोड़ रुपये खर्च किया गया है लेकिन बिहार के तालाब,जंगल, समतल भूमि आज भी क्रमशः सूखे, कटे औऱ उसर हो रहे हैं।चूंकि स्वच्छ बिहार सरकार की प्राथमिकता में नहीं है,इस मिशन का उपयोग भ्रष्टाचार औऱ उगाही के लिए किया जा रहा है।
Next Story