भारत

सुवेंदु अधिकारी ने डायमंड हार्बर में की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, कहा- 'तोड़फोड़ करने वालों की संपत्ति से वसूली होगी'

jantaserishta.com
16 May 2026 5:39 PM IST
सुवेंदु अधिकारी ने डायमंड हार्बर में की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, कहा- तोड़फोड़ करने वालों की संपत्ति से वसूली होगी
x
डायमंड हार्बर: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को डायमंड हार्बर में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार की सख्ती का संकेत दिया।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन सीआईडी और अन्य एजेंसियों का अभी पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया है। पहले सभी के बीच डर का माहौल था, जिसकी वजह से व्यवस्था बिगड़ गई थी। अब हम इसे ठीक करने जा रहे हैं।"
मुख्यमंत्री ने आसनसोल में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा, "शुक्रवार को आसनसोल में एक घटना हुई थी। अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तोड़-फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों को पुलिस हिरासत, रिमांड और सख्त पूछताछ का सामना करना पड़ेगा। साथ ही सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई सीधे उनके निजी फंड से कराई जाएगी। किसी को भी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"
उन्होंने आगे कहा, "कानून-व्यवस्था को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। यह कोई सही व्यवस्था नहीं थी। मैं किसी एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहरा रहा, लेकिन पूरी व्यवस्था को बिगाड़ दिया गया था। अब हम इसे सही ढंग से चलाएंगे।"
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले समय में कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो गया था। उन्होंने दावा किया कि नई सरकार व्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
सुवेंदु अधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगले एक महीने तक पूरे क्षेत्र में सतर्कता और निगरानी बरती जाए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में स्थानीय पुलिस अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, लंबित शिकायतों और आगामी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story