
x
शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में जांच का दायरा बढ़ा
Varanasi वाराणसी: शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में सीबीआई ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। एजेंसी ने गाजीपुर के देवरिया गांव निवासी विनय राय पमपम (40) को वाराणसी से गिरफ्तार किया। आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।
इस मामले में अब तक यूपी से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले बलिया निवासी दो आरोपियों को भी पकड़ा गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, हत्या की साजिश में कम से कम 8 लोग शामिल थे। घटना 6 मई को हुई थी, जब पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के दो दिन बाद चंद्रनाथ रथ की कार रोककर उन पर कई राउंड फायरिंग की गई थी। गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी।
गिरफ्तार आरोपी विनय राय पर हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी अवैध हथियारों के मामले में जेल जा चुका है। सीबीआई जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले पीड़ित की कई दिनों तक रेकी की गई थी और हमलावरों की कार बाली टोल प्लाजा से होकर गुजरी थी। जांच जारी है।
Next Story





