भारत

अमित शाह से मिले सुवेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के हालात की दी जानकारी

jantaserishta.com
3 Oct 2023 12:18 PM IST
अमित शाह से मिले सुवेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के हालात की दी जानकारी
x
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल भाजपा के दिग्गज नेता एवं राज्य विधान सभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने अमित शाह को राज्य के राजनीतिक हालात, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और केंद्रीय योजनाओं में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर किए जा रहे भ्रष्टाचार से अवगत कराया।
सुवेंदु अधिकारी भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों का खुलासा भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि, पश्चिम बंगाल सरकार के मनरेगा और आवास योजना की निधि के बकाये की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को ड्रामा, सर्कस और भ्रष्टाचार के मामलों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story