
x
मचा कोहराम.
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। चंबा-मसरूंड मार्ग पर एक बोलेरो वाहन सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी चंबा जिले के गांव कुठेड़ के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी शवों को खाई से निकाला गया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, एसयूवी के अनियंत्रित होने या सड़क की स्थिति इस हादसे का कारण हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
घटनास्थल पर पहुंचे चंबा के एडिशनल एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य किया। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
वहीं ग्राम पंचायत मसरूंड के उपप्रधान रवि कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह मिली, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। उन्होंने कहा कि रात के समय हुआ यह हादसा बेहद दर्दनाक था और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





