भारत

SUV ने बाइक को 100 मीटर से अधिक घसीटा, एक की मौत

jantaserishta.com
15 Aug 2023 3:53 PM IST
SUV ने बाइक को 100 मीटर से अधिक घसीटा, एक की मौत
x
चालक गिरफ्तार।
पणजी: गोवा के पोरवोरिम में एक एसयूवी ड्राइवर ने दो पहिया वाहन को 100 मीटर से अधिक तक घसीटा। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की यह घटना सोमवार रात की है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस सिलसिले में पोरवोरिम-गोवा से महिंद्रा थार के 21 वर्षीय ड्राइवर हर्षित ताम्रकर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि कार चालक मापुसा से पणजी की ओर जाते समय वाहन को तेज और लापरवाही से चला रहा था।
जब कार पोरवोरिम के पास पहुंची, तब उसने होंडा डियो को टक्कर मार दी। कार ने होंडा डियो को 100 मीटर से अधिक तक घसीटा। पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि पश्चिम बंगाल निवासी दोपहिया वाहन चालक 28 वर्षीय सुरजीत कोहले को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घायल को तत्काल गोवा मेडिकल कॉलेज- बम्बोलिम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि दो पहिया वाहन के पीछे बैठे अशोक बोसु को भी गंभीर चोटें आईं हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story