भारत

एसयूवी कार ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, हालत नाजुक

Nil dhankar
30 Oct 2022 6:55 AM IST
एसयूवी कार ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, हालत नाजुक
x

सांकेतिक फोटो  

वाहन जांच के दौरान की घटना

हरियाणा। गुरुग्राम में सामान्य वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने एसयूवी को रूकने को कहा लेकिन कार चालक ने ना सिर्फ उन्हें 50 मीटर तक घसीटा बल्कि उन्हें कुचल भी दिया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि घटना में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-52, आंबेडकर चौक पर हुई इस घटना में एएसआई हरप्रीत (35) का पैर टूट गया और अन्य कई गंभीर चोटें आयी हैं, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद कांस्टेबल सोमबीर की शिकायत पर सेक्टर 53 थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Story