भारत

परिवार के लिए काल बनी एसयूवी, 4 लोगों को कुचला, फिर...

jantaserishta.com
10 March 2024 5:45 PM IST
परिवार के लिए काल बनी एसयूवी, 4 लोगों को कुचला, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

शादी में जा रहे थे।
नई दिल्ली: राजस्थान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक एसयूवी ने परिवार के चार लोगों को कुचल दिया जिसमें उनकी मौत हो गई। इन चार लोगों में गर्भवती महिला भी शामिल थी। घटना राजस्थान के डेगाना की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक परिवार के चारों सदस्य अचानक एसयूपी की चपेट में आ गए जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इन चार लोगों में छोटू राम, उनकी पत्नी सुमन, उनका दो साल के बेटा रित्तिक और एक अन्य महिला शामिल थी। अधिकारियों ने बताया कि सुमन आठ महीने की गर्भवती थी।
जानकारी के मुताबित एक ही परिवार के ये चारो सदस्य मजदूर थे और एक शादी में जा रहे थे। कार्यक्रम आयोजकों ने उन्हें कुछ काम के लिए काम पर रखा था। अधिकारियों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब वह बस का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक एक एसयूवी आई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वहां से फरार हो गया।
वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चारों शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है घटना को लेकर मामला भी दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस एसयूवी ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है। बता दें, हाल ही में राजस्थान के सलूंबर जिले से भी एक दर्दनाक घटना सामने आई थी जिसमें बिजली का चार टूटकर गिरने से मोचरसाइकिल सवार मामा भांजी की मौत हो गई थी। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइकसवार मोतीलाल मीणा अपनी बहन मावली बाई और उसकी बेटी के साथ महाशिवरात्रि के लिए पूजा का सामान लेने बाजार जा रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story