भारत

TMC के खातों में 164 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन, केंद्रीय जांच एजेंसी ने बैंक से मांगा ब्योरा

jantaserishta.com
18 July 2026 4:10 PM IST
TMC के खातों में 164 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन, केंद्रीय जांच एजेंसी ने बैंक से मांगा ब्योरा
x
कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तृणमूल कांग्रेस के फ्रीज किए गए तीन बैंक खातों में से एक से 164 करोड़ रुपए के फर्जी लेन-देन की जांच कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने संबंधित प्राइवेट सेक्टर कमर्शियल बैंक के अधिकारियों को पहले ही एक पत्र भेजकर 164 करोड़ रुपए के ऐसे ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी थी, जिसका खाता वहां है।
अभी तृणमूल कांग्रेस के कुल 15 बैंक खातों पर पैसे निकालने (डेबिट) से जुड़ी पाबंदियां लगी हुई हैं। इनमें से 3 खातों पर पश्चिम बंगाल पुलिस और ईडी के निर्देशों के बाद डेबिट पर रोक लगाई गई थी। बाकी 12 खातों पर सिर्फ राज्य पुलिस के निर्देशों के आधार पर ऐसी ही पाबंदियां लगाई गई थीं।
जिन 3 बैंक खातों पर राज्य पुलिस और ईडी के निर्देशों के बाद डेबिट पर रोक लगाई गई थी, उनमें कुल जमा राशि 440 करोड़ रुपए है। सभी 15 बैंक खातों में कुल जमा राशि लगभग 1,000 करोड़ रुपए है। ईडी के कहने पर जिन तीन बैंक अकाउंट से पैसे निकालने पर रोक लगाई गई थी, उनकी जांच के दौरान सीबीआई के अधिकारियों को एक अकाउंट में 164 करोड़ रुपए के फर्जी ट्रांजेक्शन का पता चला। एजेंसी को अभी इन ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
पश्चिम बंगाल पुलिस के निर्देशों के बाद पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस के अलग-अलग बैंक अकाउंट पर पैसे निकालने से जुड़ी कई तरह की रोक लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। यह कदम दो अलग-अलग घटनाओं के बाद उठाया गया।
पहली घटना पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल व बिजली मंत्री अरूप बिस्वास का बैंक अधिकारियों को लिखा गया एक पत्र था। इसमें उन्होंने फंड के गलत इस्तेमाल की आशंका जताते हुए तीनों बैंक अकाउंट को फ्रीज करने की मांग की थी।
इसके बाद, तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट के विधायकों ने पश्चिम बंगाल पुलिस से इसी तरह की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन खातों में भ्रष्टाचार और जबरन वसूली से मिली रकम हो सकती है। इन आरोपों और शिकायतों पर ध्यान देते हुए राज्य पुलिस ने सबसे पहले बैंक को इन खातों से पैसे निकालने (डेबिट) पर रोक लगाने का निर्देश दिया। बाद में ईडी ने भी बैंक अधिकारियों को इन तीन बैंक खातों से पैसे निकालने पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इस महीने की शुरुआत में राज्य पुलिस के निर्देशों के बाद तृणमूल कांग्रेस के 12 अन्य बैंक खातों से पैसे निकालने पर रोक लगा दी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story