भारत

लघुशंका कर रहे दूल्हे पर हमला, हॉस्पिटल में हुई शादी

Nilmani Pal
16 Feb 2024 4:56 AM GMT
लघुशंका कर रहे दूल्हे पर हमला, हॉस्पिटल में हुई शादी
x
हादसे से शादी के माहौल में विघ्न फैल गया

मथुरा। नौहझील में बारात चढ़ने से पूर्व बुधवार रात अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर दूल्हे को घायल कर दिया गया था। दूल्हे को कोसी के एक अस्पताल में ले जाया गया। देर रात इसी अस्पताल में वरमाला डाली गई और दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरी। उधर इस मामले में दुल्हन के पिता ने तीन लोगों के विरुद्ध थाना नौहझील में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौरतलब है कि बुधवार को थाना नौहझील क्षेत्र के गांव फरीदमपुर निवासी निरंजन सिंह की बेटी सोनम का कस्बे के ही कृष्णा मैरिज होम में वैवाहिक कार्यक्रम था। मूल रूप से अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव दमुआका निवासी और हाल बुलंदशहर के डीएम रोड निवासी गौरव गौरव से सोनम की शादी होनी थी। बुलंदशहर से धूमधाम से बारात लेकर गौरव के परिजन आये थे।

बारात चढ़ने से पहले दूल्हा गौरव लघुशंका को सड़क किनारे गया, तभी कार सवार हमलावर उसमें गोली मारकर भाग गये। जिससे वहां हड़कंप मच गया और विवाह समारोह में अफरा तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए परिवारीजन उसे कोसीकलां के एक निजी अस्पताल में ले गए। इस घटना के कारण मैरिज होम में शादी के माहौल में विघ्न फैल गया।

अस्पताल में घायल दूल्हे ने भरी दुल्हन की मांग देर रात दुल्हन के परिजन दुल्हन को लेकर कोसी स्थित उस अस्पताल में पहुंचे, जहां दूल्हे को घायलावस्था में भर्ती किया गया था। वहीं पर दू्ल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे के वरमाला डाली। दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरी। इस दौरान दोनों के कुछ परिजन मौजूद थे। बताया गया कि सुबह दुल्हन की विदा कराके दूल्हा पक्ष ले गया।

Next Story