भारत

महिला का संदेहास्पद मौत, गले पर मिला निशान, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
30 Jun 2021 11:45 AM IST
महिला का संदेहास्पद मौत, गले पर मिला निशान, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
x
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सिवानः जिले के जीरादेई में बुधवार की सुबह एक महिला का संदेहास्पद मौत हो गई. पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी. महिला के गले पर निशान मिला है जिसको देखकर उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर कर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, हर एंगल से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

गोपालगंज की थी महिला, सिवान में हुई थी शादी
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के बाला हाता गांव की रहने वाली गुलाबी देवी की पांच साल पहले जीरादेई के रहने वाले लखन साह के साथ शादी हुई थी. उसका एक बेट भी है. अब इस घटना के बाद पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. गुलाबी की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है.
वहीं, इस घटना के बाद ससुराल वालों का कहना है कि गुलाबी की तबीयत कुछ दिनों से खराब हो गई थी. उसे इलाज के लिए सीवान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं उसने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पुलिस भी मान रही है कि महिला के गले पर निशान है. अस्पताल पहुंचे एएसआई ने कहा कि मायके वालों से आवेदन मांगा गया है. अगर मिलता है तो उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा की गुलाबी देवी की मौत का कारण क्या है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story