भारत

तीन लोगों की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
21 April 2022 10:38 AM IST
तीन लोगों की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाया ये कदम
x

पटना: बिहार में सिवान जिले के हरदिया गांव में संदिग्ध हालत में 3 लोगों की कथित मौत का मामला सामने आया है. आशंका जताई जा रही है कि इन तीनों लोगों की मौत कथित रूप से जहरीली शराब पीने से हुई है. इस मामले में 19 अन्य लोग अभी अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि, प्रशासन तीनों लोगों की मौत की वजह जल्दी शराब का सेवन होने की पुष्टि नहीं कर रहा है.

दरअसल, मंगलवार को जिले के हरदिया गांव में एक साथ तीन लोगों की तबीयत खराब हुई थी. तीनों व्यक्तियों को शरीर में दर्द, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी, जिसके बाद 2 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसी दिन रात में उनकी मौत हो गई. वहीं, तीसरे को बुधवार को अस्पताल ले जाया गया मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई. हालांकि, मृतकों के परिवार वालों ने मौत के पीछे की वजह के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया है.
पुलिस ने तीनों मृतकों की पहचान संदेश राम (65), दरोगा राम (58) और राजेश राम (51) के तौर पर की है. पुलिस ने बताया कि जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, वो भी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि उन लोगों ने जहरीली शराब पी थी या नहीं.
इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को तब मिली, जब मृतकों के परिवार वालों ने सभी का अंतिम संस्कार कर दिया था. पुलिस ने कहा कि तीनों मृतकों के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से पहले ही सभी का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे इस बात की पुष्टि करना संभव नहीं है कि तीनों ने जहरीली शराब का सेवन किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story