भारत

पुजारी की संदिग्ध मौत, काफी गुस्से में इलाके के लोग

jantaserishta.com
16 Feb 2022 4:32 PM IST
पुजारी की संदिग्ध मौत, काफी गुस्से में इलाके के लोग
x
एक मंदिर में संदिग्ध अवस्था में पुजारी की लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई.

बूंदी: राजस्थान के बूंदी में एक मंदिर में संदिग्ध अवस्था में पुजारी की लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई. मामला गेण्डोली थाना इलाके के भेसखेड़ा मंदिर का है जहां पुजारी रमेश गोस्वामी की संदिग्ध अवस्था में मंदिर परिसर में ही मौत हो गई.

रिपोर्ट के मुताबिक रात पति-पत्नी दोनों ही खाना खाकर सोए थे और कुछ समय के बाद जब पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने पुजारी पति को वहां से गायब पाया. पत्नी जब अपने पति को ढूंढने लगी तो उन्होंने पति को गर्भ ग्रह में तड़पता हुआ देखा.
पत्नी ने पुजारी पति को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई. पुजारी की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गेंडोली थाने की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और उसका पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया.
इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में मृतक पुजारी के शव का पोस्टमार्टम करवाया गए जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार के लोगों को सौंप शव सौंप दिया गया. पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच में जुटी हुई है.
वहीं दूसरी तरफ पुजारी के बेटे का आरोप है कि मंदिर समिति और पिताजी के बीच विवाद चल रहा था. मंदिर समिति की बैठक के बाद से ही विवाद हुआ और उसी रात पुजारी रमेश की मौत हुई है. बेटे का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story