भारत

पुलिसकर्मी की बहू की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में मिली लाश

Nil dhankar
31 Jan 2023 12:24 PM IST
पुलिसकर्मी की बहू की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में मिली लाश
x
जांच जारी

उत्तर प्रदेश। संभल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. जहां एक नवविवाहिता की लाश संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनके दामाद का पिता यूपी पुलिस में काम करता है. जिसकी वजह से पुलिस इन्हें बचा सकती है. मृतका के पिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

यह घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के सीकरी गेट पुलिस चौकी में बने सरकारी आवास का है. सिपाही कुमार पाल नाम अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं. उन्होंने अपने बेटे कौशल की शादी 21 अप्रैल को बदांयू के रहने वाले कुमार पाल की बेटी माधूरी से की. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बहू को परेशान करने लगे थे.

अचानक हुई बेटी की मौत से परिजन बेहद परेशान हैं, उन्होंने स्थानीय थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया. मृतका के परिजनों का कहना है कि आए दिन उनकी बेटी को ससुराल वाले तंग करते थे और नई नई डिमांड करते थे. जब हमने उनकी डिमाडों को पूरा करना बंद कर दिया तो दहेज के लोभियों ने उनकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया. इस मामले पर सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा.


Next Story