भारत

महिला पत्रकार और उनके बेटे की संदिग्ध मौत, हाउसिंग कॉलोनी में फैली सनसनी

Nil dhankar
8 May 2023 12:31 PM IST
महिला पत्रकार और उनके बेटे की संदिग्ध मौत, हाउसिंग कॉलोनी में फैली सनसनी
x
जांच जारी है...

रांची। शहर की हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाली महिला पत्रकार सुधा श्रीवास्तव और उसके बेटे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह दोनों की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सुधा श्रीवास्तव लंबे समय से बीमार चल रही थीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। घर पर उनके साथ सिर्फ उनका बेटा था। सुधा ने हॉस्पिटल ले जाने के पहले ही दम तोड़ दिया। परेशान पुत्र ऊपर के कमरे से जल्दबाजी में नीचे आने के दौरान सीढ़ियों से नीचे गिर गया। उसे एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उनके घर के लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Next Story