भाजपा नेत्री की संदिग्ध मौत का मामला, बेटियों ने अपने पिता के ऊपर लगाया हत्या का आरोप

बांदा: बांदा में भारतीय जनता पार्टी की नेत्री व जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की संदिग्ध मौत का हाईप्रोफाइल मामला उलझता जा रहा है. बुधवार को श्वेता का शव उन्हीं के घर पर पंखे से लटका हुआ मिला था. पुलिस घटना की वजह पारिवारिक कलह बता रही है. वहीं, गुरुवार को श्वेता की बेटियों ने अपने पिता के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, परिजनों ने मोबाइल के व्हाट्सएप का एक मैसेज भी दिखाया है, जो श्वेता ने भेजा था. मैसेज में लिखा है कि मेरे साथ इन दिनों कुछ भी हो सकता है, जिसका जिम्मेदार उसका पति दीपक सिंह होगा. फिलहाल पुलिस ने श्वेता के भाई की तहरीर पर उसके पति सहित सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





