भारत
हवालात में बंद युवक की संदिग्ध मौत, छेड़खानी के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
jantaserishta.com
30 Sept 2025 2:35 PM IST

x
टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
रांची: झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू थाने के हवालात में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक राहुल मांझी इसी थाना क्षेत्र के मेराल गांव का रहने वाला था। सोमवार की शाम उसे छेड़खानी के एक मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था।
पुलिस का कहना है कि युवक ने हवालात परिसर के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष टोप्पो ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम माहिल गांव में राहुल मांझी पर एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी का आरोप लगा। बताया गया कि वह अपने बेटे के साथ गांव गया था और नाश्ता करने के दौरान विवाद की स्थिति बनी। स्थानीय लोगों ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। किसी तरह वह वहां से भागकर अपने गांव मेराल लौट आया, लेकिन कुछ देर बाद माहिल गांव के लोग एक ऑटो से उसके घर पहुंचे और उसे पकड़कर वापस गांव ले गए।
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और राहुल को मुरहू थाना के हवाले कर दिया गया। आरोपी को सोमवार देर रात हवालात में रखा गया था। मंगलवार सुबह उसने टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी थाना पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि युवक पर छेड़खानी का मामला दर्ज था और इसी आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि हवालात में हुई इस आत्महत्या की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में तथ्यों को सामने लाने के लिए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी।
Tagsझारखंड के खूंटी में हवालात में बंद युवक की संदिग्ध मौतझारखंडखूंटीछेड़खानीSuspicious death of a youth in lock-up in KhuntiJharkhandKhuntimolestation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





