भारत
9 वीं के छात्रा की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
Shantanu Roy
26 Feb 2024 10:37 PM IST

x
परिजन सदमे में
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हाई ब्लड प्रेशर से एक नाबालिग छात्रा की मौत हो गई। शार्ट पोस्टमार्टम में ब्रेन हेमरेज से मौत हो पाया गया है। वहीं छात्रा की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि 9वीं क्लास में पढ़ने वाली हेमलता केवट के सिर में अचानक दर्द हुआ और तेजी से तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे देख परिजन उसे पास के सरकारी अस्पताल में ले गए।
जहां डॉक्टरों ने उसका ब्लड प्रेशर चेक किया तो यह गिरकर 80 पर आ चुका था। कुछ ही देर में ब्लड प्रेशर 400 पार हो गया। इसके बाद उसे एमवायएच अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत का कारण जानने के लिए डॉक्टरों ने शॉर्ट पोस्टमॉर्टम करवाया। जिसमें हाई ब्लड प्रेशर से ब्रेन हेमरेज पाया गया। मृतिका सिमरोल थाना क्षेत्र के कायस्थ खेड़ी की रहने वाली थी। इस घटना के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story





