भारत

5 लोगों की संदिग्ध मौत, गांव में पहुंचे अफसर

jantaserishta.com
27 Jan 2022 9:10 AM IST
5 लोगों की संदिग्ध मौत, गांव में पहुंचे अफसर
x
मचा हड़कंप।

बक्सर. बिहार में एक बार फिर से पांच लोगों की संदिग्ध मौत हुई है. मामला बक्सर जिले से जुड़ा है जहां पांच लोगों की मौत गणतंत्र दिवस की अगली सुबह ही हो गई. एक साथ पांच लोगों की हुई मौत से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक घटना बक्सर जिले के मुरार इलाके के अंसारी गांव की है जहां पांच लोगों की मौत कुछ ही देर के अंतराल में हो गई. मौत की वजह जहरीली शराब बताई जा रही है और गांव के लोग भी ये बात कह रहे हैं लेकिन इसकी पुष्टि प्रशासनिक स्तर से नहीं हो सकी है. इसी गांव के चार अन्य लोग भी बीमार हो गए हैं जिनकी हालत गंभीर है.

बीमार लोगों को इलाज के लिए जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंसारी गांव में बुधवार की शाम कई लोगों ने एक साथ शराब का सेवन किया था जिसके बाद रात होते-होते ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. गुरुवार की सुबह तक पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य की स्थिति नाजुक बनी हुई है. सभी का इलाज बक्सर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.
संदिग्ध परिस्थितियों में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 30 साल से लेकर 60 साल तक के लोग शामिल हैं. पांच लोगों की मौत के बाद से प्रशासन में भी हड़कंप मचा है और टीम मामले की जांच के लिए पहुंची है. फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story