भारत

3 लोगों की संदिग्ध मौत...पुलिस के बड़े अफसर मौके पर, खाया जहर?

jantaserishta.com
27 July 2022 1:38 PM IST
3 लोगों की संदिग्ध मौत...पुलिस के बड़े अफसर मौके पर, खाया जहर?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा कोहराम।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है. वारदात जानकीपुरम में हुई है. बताया जा रहा है कि मां, पिता और उनकी बेटी ने जहर खा लिया है. इलाज के दौरान ट्रामा में बाप और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां का इलाज जारी है. मौके पर पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद है. अभी वजह साफ नहीं हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नलकूप विभाग में जेई के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार (45 वर्षीय) ने अपनी पत्नी गीता (40 वर्षीय) और बेटी प्राची (17 वर्षीय) के साथ जहर खा लिया. आनन-फानन में तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां शैलेंद्र और प्राची की मौत हो गई, जबकि गीता की हालत गंभीर है. जहर खाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story