भारत

बाथरूम में 23 साल के युवक की संदिग्ध मौत

Admin4
17 March 2024 3:16 PM GMT
बाथरूम में 23 साल के युवक की संदिग्ध मौत
x
कोटा। शहर के बोरखेड़ा इलाके में एक 23 साल के युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने बाथरुम में अचेत मिला था। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए गया था। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए है। परिजनों ने शव के पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। कार्रवाई नहीं चाहने की लिखित में देने के बाद बिना पोस्टमॉर्टम के पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। साइलेंट अटैक से युवक की मौत होना बताया है।
परिजनों ने शव के पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। ममेरे भाई अभिषेक ने बताया कि अंकित मीणा गांव बम्बोली चारचौमा का रहने वाला था। पिछले डेढ़ महीने से बोरखेड़ा इलाके में एकता नगर में किराए से कमरा लेकर रह रहा था। उसने तीसरे फ्लोर पर किराए से कमरा ले रखा था। जानकारी में आया कि शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे करीब उसे आखिर बार देखा था। देर रात 1 बजे करीब मकान मालिक शादी से लौटे। बाथरुम में नल चलने की आवाज आई। आवाज देने पर अंकित ने गेट नही खोला। फिर परिजन व पुलिस को सूचना दी। गेट तोड़ने पर अंकित बाथरुम में अचेत पड़ा हुआ था। उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर आए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया।
अभिषेक ने बताया कि अंकित बिल्कुल स्वस्थ था। उसके कोई भी बीमारी नहीं थी। उसने ग्रेजुएशन कर रखी थी। कॉम्पिटिशन की तैयारी भी कर रहा था।वर्तमान में वो केटरिंग का काम संभालता था।सम्भवतयाःसाइलेंट अटैक के कारण उसकी मौत हुई।अंकित दो भाइयों में छोटा था। पिता खेती करते है। बोरखेड़ा थाना सीआई रामलक्ष्मण ने बताया युवक केटरिंग का कान करता था। शुक्रवार को वो बाथरुम गया था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। मकान में मौजूद लोगों ने गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला। परिजन भी पहुंच गए थे। युवक की मौत हो गई।परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया।
Next Story