भारत

ससुराल में संदिग्ध मौत, मां ने विवाहिता बेटी को दी मुखाग्नि, लोगों की आंखें नम हुई, जानें मामला

jantaserishta.com
3 July 2022 11:38 AM IST
ससुराल में संदिग्ध मौत, मां ने विवाहिता बेटी को दी मुखाग्नि, लोगों की आंखें नम हुई, जानें मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

गया: बिहार के गया में संभवत: पहली बार ऐसा हुआ कि जब एक मां ने ससुराल में अपनी विवाहिता बेटी की हत्या के बाद उसका अंतिम संस्कार खुद ही किया. गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर मां ने बेटी को मुखाग्नि दी. इस पूरे दृश्य को देख लोगों की आंखें नम हो गईं.

विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांद चौरा मोड़ निवासी हेमंत चौधरी उर्फ डब्बू चौधरी की पत्नी सपना कुमारी (30 lky) की मौत गुरुवार को हो गई थी. पोस्टमॉर्टम के बाद शव के दाह-संस्कार के लिए मायके और ससुरालवालों ने अपना-अपना दावा किया, लेकिन शुक्रवार को मोहल्लेवालों के हस्तक्षेप के बाद मायकेवालों ने स्थानीय विष्णुपद श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया. जहां मां सावित्री देवी ने अपनी मृतक बेटी को मुखाग्नि दी.
शहर के नवागढ़ी निवासी दिवंगत विष्णु उपाध्याय की बेटी सपना कुमारी की शादी 6 साल पहले चांद चौरा के हेमंत चौधरी के साथ हुई थी. पति-पत्नी के बीच पिछले दो साल से मनमुटाव चल रहा था. गुरुवार को सपना की संदिग्ध मौत हो गई. उसके गले और कुछ जगहों पर चोट के निशान पाए गए.
इस मामले में मृतका की मां सावित्री देवी के बयान पर विषणुपद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. मृतका के पति डब्बू चौधरी उर्फ हेमंत चौधरी, बहन कारो देवी और मामा को मुख्य आरोपी बनाते हुए उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपित पति हेमंत चौधरी उर्फ डब्बू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story