भारत

नहर में मिली महिला की संदिग्ध लाश, फैली सनसनी

Shantanu Roy
30 May 2024 5:37 PM IST
नहर में मिली महिला की संदिग्ध लाश, फैली सनसनी
x
जांच में जुटी पुलिस
जींद। हरियाणा के जींद के नरवाना से गुजर रही भाखड़ा ब्रांच नहर में कट्टे में बंद एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के पास से ऐसा कुछ नही हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस ने सिंचाई विभाग के बेलदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना गढी पुलिस छानबीन कर रही है। जानकारी अनुसार गांव लोन निवासी सिंचाई विभाग में बेलदार जयबीर ने बताया कि बुधवार को भाखड़ा की बरवाला ब्रांच नहर पर गश्त कर रहा था। उसी दौरान गांव पदार्थखेड़ा के निकट नहर में कट्टे में बंद शव बहता दिखाई दिया। शव की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कट्टे में बंद शव का बाहर निकाला। शव महिला का निकला। पुलिस के अनुसार कट्टे में बंद होने व पानी में रहने के कारण शव की हालत बिगड़ चुकी थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला की हत्या कर शव को कट्टे में बंद कर नहर में फेंका गया है। मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष है और उसने जामनी रंग का कुर्ता तथा सलवार डाली हुई है। बाएं हाथ तथा पांव पर काला धागा बंधा हुआ था। मृतका के पास ऐसा कुछ नही मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। बताया गया है कि शव पंजाब की तरफ से बह कर नहर में आया है। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी रोशनलाल ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा शिनाख्त के लिए नरवाना के शव गृह में रखवा दिया है।
Next Story