संदिग्ध नाव मामला, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कही यह बात

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुंबई: मुंबई के निकट रायगढ़ में समुद्र तट पर मिली हथियारों से लदी संदिग्ध नाव को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चिंताएं दूर करने वाली बात कही है। उन्होंने कहा कि अब तक हुई जांच में इस नाव का कोई टेरर ऐंगल सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस बोट का नाम लेडी हान है और इसकी मालकिन ऑस्ट्रेलिया की एक महिला है। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस बोट के कप्तान महिला के पति हैं। यह नाव मस्कट से यूरोप जा रही थी और इसी दौरान इसका इंजन खराब हो गया था। इस स्थिति में बोट में सवार लोगों ने डिस्ट्रेस कॉल किया था और कोरियाई जहाज ने इन लोगों को रेस्क्यू किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





