भारत

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पास संदिग्ध बैग मिला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 Sept 2024 1:55 PM IST
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पास संदिग्ध बैग मिला, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास एक संदिग्ध लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई है. ये बैग विरोध-प्रदर्शन के लिए बनाए गए प्रदर्शनकारियों के विरोध मंच के पास मिला है. सूचना के बाद बम स्क्वॉड को बुलाया गया है.
बता दें कि रेजिडेंट-डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर की वारदात के बाद कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ आर्थिक अनियमित्ताओं की जांच भी चल रही है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल के सेमिनार हॉल से 9 अगस्त को 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था. उसके शरीर से कपड़े गायब थे. खून बह रहा था. शरीर पर चोटों के निशान थे. इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स में नाराजगी बढ़ गई थी और वे हड़ताल पर चले गए थे. मामले में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story