भारत

जेल की दीवार के पास मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 April 2022 9:11 PM IST
जेल की दीवार के पास मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

चंडीगढ़ की हाई सिक्योरिटी बुड़ैल जेल की दीवार के पास शनिवार शाम को एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया. बैग में विस्फोटक होने की आशंका जताई जा रही है. बहरहाल सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने आनन-फानन में आर्मी कैंट चंडी मंदिर से बम निरोध दस्ता और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुला लिया गया है. दोनों टीमें अपनी तरीके से जांच कर रही है.

वहीं एसएसपी कुलदीप चहल ने बताया कि प्राथमिक जांच में बैग से डेटोनेटर और कुछ जले हुए वायर मिले हैं. बहरहाल अभी जांच जारी है. पुलिस ने जहां बैग मिला है, वहां का पूरा इलाका प्रतिबंधित कर दिया है. एहतियात फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी बुला लिया गया है. मौके से संदिग्ध विस्फोटक की तस्वीरें सामने आई हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story