भारत
बॉर्डर के पास दिखी संदिग्ध गतिविधि, भारतीय सुरक्षाबल अलर्ट
jantaserishta.com
15 Jun 2025 11:48 AM IST

x
पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है.
राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सेना और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पिछले महीने आतंकवादियों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद सीमा पर ये सबसे ताजा संदिग्ध गतिविधि है। शुरुआती इनपुट के अनुसार, आतंकवादी घुसपैठ या हरकत की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और सेना किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए सतर्कता बरत रही है। राजौरी में एलओसी के पास सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा इलाके को घेरते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
राजौरी जिले के एक सुदूर इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ। तलाशी अभियान के दौरान 61 राष्ट्रीय राइफल्स ने राजौरी के बाराचार्ड में एक छिपे हुए ठिकाने से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। 10 यूबीजीएल ग्रेनेड, 50 ड्यूरासेल बैटरियां, 10 टॉर्च बैटरियां और तिरपाल, कंबल और दवाइयों जैसे जरूरी सामान तलाशी में मिले थे।
इलाके में आतंकवादी गतिविधियों की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद वहां सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने का पता चला।
जम्मू कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद इस तरह की गतिविधियां परेशान करने वाली हैं। 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया था। 26 निहत्थे लोग हमले में मारे गए। इस आतंकी घटना ने सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ाया। हालांकि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादियों और पाकिस्तान को जवाब दिया। पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए थे।
आतंकवादियों पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भी हमले किए थे। जवाबी कार्रवाई में भारत ने सीमापार से आए ड्रोन और मिसाइल को अपने एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से आसमान में भी नष्ट कर दिया। पाकिस्तान के घुटने टेकने के बाद भारत सीमा पर सीजफायर के लिए सहमत हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





