भारत

बहू पर शक बना कत्ल की वजह, कुल्हाड़ी से हमला कर ससुर ने किया खौफनाक कांड

jantaserishta.com
13 Sept 2026 2:46 PM IST
बहू पर शक बना कत्ल की वजह, कुल्हाड़ी से हमला कर ससुर ने किया खौफनाक कांड
x
जादू-टोना का शक.
नागपुर: घर के पीछे एक महिला कपड़े धो रही थी. घर के बाकी लोग बाहर थे. बेटी नौकरी पर गई थी और बेटा भी घर में नहीं था. फिर कुछ ऐसा हुआ कि थोड़ी ही देर में घर के पीछे का माहौल बदल गया. एक कुल्हाड़ी चली. एक महिला की जान चली गई. हत्या का आरोप जिस शख्स पर लगा, उसने खुद कुएं में छलांग लगा दी.
मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है. यहां एक 70 साल के बुजुर्ग पर अपनी 40 साल की बहू की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप है. शुरुआती जांच में जो वजह सामने आई है, वो और भी हैरान करने वाली है. आरोपी को अपनी बहू पर जादू-टोना करने का शक था.
घटना नागपुर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र की है. मृतका का नाम लक्ष्मी रविशंकर पाली है. उम्र 40 साल थी. पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त लक्ष्मी घर के पिछले हिस्से में कपड़े धो रही थी. बेटी जॉब पर गई हुई थी, जबकि बेटा भी घर से बाहर था. यानी उस वक्त घर में लक्ष्मी अकेली थी.
आरोप है कि इसी दौरान उसके 70 वर्षीय ससुर नाथूलाल पाली वहां पहुंचा. नाथूलाल को बहू पर जादू-टोना करने का शक था. इसी बात को लेकर वह उससे नाराज रहता था. नाथूलाल ने कुल्हाड़ी से लक्ष्मी पर हमला कर दिया. हमला इतना गंभीर था कि लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई.
बहू की हत्या के बाद आरोपी ससुर ने कथित तौर पर घर के पीछे बने कुएं में छलांग लगा दी. यानी कुछ देर के भीतर एक ही घर में पहले कुल्हाड़ी से हमला हुआ, फिर एक महिला की मौत हुई और उसके बाद हत्या के आरोपी ने खुद कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश कर दी.
आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही यशोधरानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए. लक्ष्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
वहीं कुएं में कूदने वाले नाथूलाल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. आरोपी का इलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर लक्ष्मी की हत्या क्यों हुई? क्या नाथूलाल को सच में बहू पर जादू-टोना करने का शक था और इसी शक ने उसे हत्या तक पहुंचा दिया? या फिर इस परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा था? पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है. नागपुर पुलिस इस मामले में यही पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जादू-टोने का शक हत्या की असली वजह था या फिर कहानी में कोई और विवाद भी शामिल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story