भारत

प्यार की डोर में पनपने लगा शक: युवक ने मंगेतर को उतारा मौत के घाट, खेत मे मिलने के बहाने बुलाया और फिर...

jantaserishta.com
8 Jan 2021 1:37 PM IST
प्यार की डोर में पनपने लगा शक: युवक ने मंगेतर को उतारा मौत के घाट, खेत मे मिलने के बहाने बुलाया और फिर...
x

रिश्तों की डोर प्यार और विश्वास से मजबूत होती है लेकिन जब इसकी जगह नाराजगी और शक पनपने लगे तो रिश्ता बिखरने में वक्त नहीं लगता. राजस्थान के नागौर जिले में शक और नाराजगी के चलते एक युवक ने अपनी मंगेतर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सि‍रफिरा युवक अपनी मंगेतर पर बिना बात के शक किया करता था और किसी बात को लेकर नाराज था. इसी के चलते उसने मंगेतर को खेत मे मिलने के बहाने बुलाकर उसके गले और पीठ पर कुल्हाड़ी से जोरदार वार किया. सि‍रफिरे युवक ने मंगेतर की लाश को खेत की मेढ़ के सहारे की खाई में दबा दिया और ऊपर से मिट्टी डाल वहां से फरार हो गया.
जब खेतों में काम करने वालों ने शव दबे होने की सूचना पुलिस को दी तब शव की शिनाख्त शेडोखन गांव की निवासी के रूप में हुई. जब युवती के घर वालों को बुलाया तो उन्होंने शव लेने से ही इंकार कर दिया. ग्रमीणों ने पुलिस के आगे विरोध जताया और पहले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की.
पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ. उसके बाद पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को देकर अंतिम संस्कार कराया.
नागौर पुलिस अधीक्षक श्वेता धनकड़ ने बताया कि पूरे मामले में युवक सुखबीर से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो पाएगा. हालांकि युवक ने हत्या करना कबूला है. संबंधित मामले की एफआईआर जायल थाने में की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story