भारत
हवा में यात्री पर शक, एयरपोर्ट पर विमान के लैंड होते ही गिरफ्तार, शरीर में छुपाया Gold
jantaserishta.com
17 July 2024 5:32 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सुरक्षा एजेंसियों को यात्री के संदिग्ध व्यवहार की सूचना दी।
नई दिल्ली: क्या आप सोच सकते हैं कि अगर कोई यात्री फ्लाइट में कुछ खाता-पीता नहीं है तो उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा। शायद नहीं लेकिन दिल्ली में ऐसा हुआ है। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 992 से यात्रा करने वाले एक यात्री को दिल्ली के इंदिरा गांधी इटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान के लैंड होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह विमान में लगातार खाने-पीने की चीजें लेने से मना कर रहा था। वह सऊदी अरब के जेद्दा से दिल्ली की यात्रा कर रहा था। पुलिक को उसके पास से 69 लाख रुपए का सोना मिला है जिसकी वह तस्करी कर रहा था।
एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने साढ़े पांच घंटे की उड़ान के दौरान किसी भी तरह की रिफ्रेशमेंट (जलपान) लेने से इनकार कर दिया। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने हर यात्री को पानी दिया तो उसने पहले पानी पीने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने खाने-पीने के सभी सामान को लेने से मना कर दिया। उसके इस बर्ताव पर फ्लाइट अटेंडेंट को शक हुआ। उसने कैप्टन को इस बारे में सूचित किया, जिसने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के जरिए सुरक्षा एजेंसियों को यात्री के संदिग्ध व्यवहार की सूचना दी।
जब एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लैंड हुई तो सुरक्षाकर्मियों ने यात्री पर कड़ी नजर रखी। उसने ग्रीन कस्टम्स क्लीयरेंस चैनल से गुजरने की कोशिश की तो उसे पूछताछ के लिए रोक लिया गया। पूछताछ करने पर, उस व्यक्ति ने कबूल किया कि उसने अपने रेक्टम (मलाशय) में सोना छिपा रखा है। 69 लाख से ज्यादा कीमत का यह सोना चार ओवल (अंडाकार) कैप्सूल के तौर पर छिपाया गया था।
ज्वाइंट कमिश्नर (कस्टम्स) मोनिका यादव ने बताया कि एयर इंडिया के यात्री के पास से करीब 1096.76 ग्राम सोना बरामद किया गया। जेद्दा से सोने की तस्करी करने की बात स्वीकार करने के बाद उसे सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। केबिन क्रू को निर्देश दिया गया है कि वे उन यात्रियों पर ध्यान दें जो लंबी उड़ानों में खाने-पीने की चीजें लेने से मना कर देते हैं, क्योंकि ऐसा शक है कि वे अपने शरीर में सोना छुपाकर लाते हैं।
Tagsइंदिरा गांधी इटरनेशनल एयरपोर्टएयर इंडिया फ्लाइटसोनाIndira Gandhi International AirportAir India FlightGOLD
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





